PM Kisan Yojana: में अपने मोबाइल नंबर कैसे बदले | PM Kisan Mobile Number Change 2025

PM Kisan Yojana में अपने मोबाइल नंबर कैसे बदलें? (Step-by-Step गाइड)

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अपने रजिस्ट्रेशन करते समय दर्ज मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं यानि की बदलना चाहते है, तो यह काम अब ऑनलाइन घर बैठे आप अपने मोबाइल से कर सकते है।

मोबाइल नंबर अपडेट करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें:

  • नया मोबाइल नंबर पहले से ही किसी दुसरे किसान के फॉर्म में दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए, क्योंकि OTP उसी पर आएगा।

अब आइए जानते हैं मोबाइल नंबर अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया।

PM Kisan Yojana में मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदलने का तरीका

स्टेप 1: PM Kisan पोर्टल पर जाएं

PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025
PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025

 

सबसे पहले PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज को स्क्रॉल करें।

स्टेप 2: “Update Mobile Number” ऑप्शन चुनें

नीचे “Update Mobile Number” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025
PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025

 

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें

आपके पास दो विकल्प होंगे:

1. रजिस्ट्रेशन नंबर (PM Kisan Yojana का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें)

2. आधार नंबर (आपका आधार नंबर दर्ज करें)

 

अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो इसे “Know Your Registration Number” ऑप्शन से प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप 4: कैप्चा कोड भरें और सर्च पर क्लिक करें

अब कैप्चा कोड दर्ज करें और “Search” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करें

अब “Get Aadhaar OTP” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।

OTP दर्ज कर “Verify OTP” पर क्लिक करें।

स्टेप 6: नया मोबाइल नंबर दर्ज करें

PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025
PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025

 

अब आपकी पुरानी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।

यहां आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

फिर “Get OTP” पर क्लिक करें।

नए मोबाइल नंबर पर एक 4 अंकों का OTP भेजा जाएगा।

OTP दर्ज कर “Verify OTP” पर क्लिक करें।

स्टेप 7: “Click for Update Mobile Number” ऑप्शन पर क्लिक करें

अब “Click for Update Mobile Number” बटन पर क्लिक करें।

आपका नया मोबाइल नंबर PM Kisan Yojana के फॉर्म में सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।

PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025
PM Kisan Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025

 

मोबाइल नंबर अपडेट होने की पुष्टि कैसे करें?

मोबाइल नंबर बदलने के बाद स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा। आप चाहें तो PM Kisan पोर्टल पर लॉग इन करके अपना नया नंबर चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana से जुड़ी अन्य जरुरी जानकारिया

  • PM Kisan Yojana के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • यह राशि तीन किश्तों में आपको मिलती है (₹2000 प्रति किस्त)।
  • अगर किसी किसान का बैंक अकाउंट, आधार नंबर या मोबाइल नंबर गलत दर्ज है, तो उन्हें भुगतान मिलने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए सभी जानकारियों को सही समय पर अपडेट करना जरूरी है।

ध्यान रखने हेतु जरुरी बात:

अब PM Kisan Yojana में मोबाइल नंबर अपडेट करना और बदलना बहुत आसान हो गया है। सरकार ने यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है, जिससे किसानों को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे दूसरे किसानों तक जरूर पहुंचाएं!

आपके कोई सवाल हैं? हमें कमेंट में बताएं, हम आपकी मदद करेंगे!

Leave a Comment